डीएम साहब ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुआ है, बड़ा खेल , जांच करवा दीजिए -- जिलाजीत यादव

 डीएम साहब ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में हुआ है, बड़ा खेल , जांच करवा दीजिए  -- जिलाजीत यादव



(रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)



नौगढ़ क्षेत्र के  बैरागढ़ ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर  उसी ग्राम पंचायत का  जिला जीत यादव पुत्र भाई राम यादव ने शपथ पत्र देकर जिलाधिकारी चंदौली व संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जांच की मांग की है उन्होंने बताया कि हमारे गांव में वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर अब तक कराए गए कार्यों में अब तक कई कार्य ऐसे हैं जिसका वित्त का अधि ग्रहण कर लिया गया है किंतु जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुए हैं शपथ पत्र में  बिंदुवार जांच उच्च अधिकारियों के द्वारा कराई जाए। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके,यह प्रार्थना पत्र 19 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस मैं भी दिया गया है किंतु अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है  वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि आपसी रंजिश के कारण जिला जीत ग्राम पंचायत की जांच करवा रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ